iPhone खरीदने के पैसे नहीं तो ले जाओ किराये पर.. Apple जल्द लाने वाली है ये गजब की सुविधा
Essential brief
इस साल Apple की ओर से Apple iPhone 18 Series को लॉन्च किया जाने वाला है। जाहिर है कि यह फोन सीरीज महंगी होने वाली है, क्योंकि सैमसंग की ओर से भी लेटेस्ट Foldable Phones को बेहद ही महंगे प्राइस में
Key topics
Key facts
Highlights
Why it matters
इस साल Apple की ओर से Apple iPhone 18 Series को लॉन्च किया जाने वाला है। जाहिर है कि यह फोन सीरीज महंगी होने वाली है, क्योंकि सैमसंग की ओर से भी लेटेस्ट Foldable Phones को बेहद ही महंगे प्राइस में लॉन्च किया गया है। अब हम देख रहे हैं कि फोन्स महंगे में मिलने वाले हैं, ऐसा लंबे समय से चल रहा है। फोन्स कुछ समय से महंग
इस साल Apple की ओर से Apple iPhone 18 Series को लॉन्च किया जाने वाला है। जाहिर है कि यह फोन सीरीज महंगी होने वाली है, क्योंकि सैमसंग की ओर से भी लेटेस्ट Foldable Phones को बेहद ही महंगे प्राइस में लॉन्च किया गया है। अब हम देख रहे हैं कि फोन्स महंगे में मिलने वाले हैं, ऐसा लंबे समय से चल रहा है। फोन्स कुछ समय से महंगे होते जा रहे हैं। ऐसे में, बहुत बार ऐसा देखा गया है, खासकर Apple के iPhones और अन्य डिवाइस आदि के साथ कि इनकी ज्यादा कीमत के चलते लोग इन्हें खरीद ही नहीं पाते हैं। अगर आप भी ऐसे ही ग्राहक हैं जो महंगे के चक्कर में iPhone को अभी तक नहीं खरीद पाए हैं तो आपके लिए एक खुशी की बात है। Survey Thank you for completing the survey! असल में, EMI और अन्य किसी भी खरीदारी ऑप्शन से अलग Apple जल्द ही एक नया ही मॉडल लेकर आने वाला है, जो iPhone और Apple के अन्य डिवाइसों तक लोगों की पहुँच बेहद ही आसानी से हो जाने वाली है। यानि इन्हें बेहद ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें फोन या Apple के किसी डिवाइस को अगर कोई खरीदना नहीं चाहता है तो उसे किराये कैसे ऑप्शन पर ले सकता है। Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार Apple एक नया प्रोग्राम ही शुरू करने वाला है, जो Apple Upgrade नाम से आने वाला है। यह प्रोग्राम 28 जुलाई को लॉन्च होने वाला है, और इसे केवल और केवल America में लाया जाने वाला है, यह स्कीम Apple के रीटेल स्टोर्स के साथ साथ ऑनलाइन बाजार में भी उपलब्ध होने वाली है। क्या है Apple Upgrade प्रोग्राम अगर आप इस सिस्टम को समझना चाहते हैं तो अगर आसानी से इसे समझना चाहते हैं तो आपको इसे एक Subscription के तौर पर देखना चाहिए। यह सिस्टम है भी वैसा ही। इसका मतलब है कि आप डिवाइस को एक ही बार में पैसे देकर नहीं खरीदने वाले हैं, आप हर महीने एक रकम को तय कर देंगे और यह देते रहने वाले हैं। बिल्कुल वैसे जैसे Car Lease पर काम करती है। इस Program के अंतर्गत आप iPhone, Mac, iPad और Apple Watch जैसे Apple Products को खरीद पाएंगे। हालांकि, इस सिस्टम की एक अच्छी बात है कि इसमें आपको कई ऑप्शन मिल जाने वाले हैं, आप डिवाइस को पूरे पैसे देकर सीधे खरीद सकते हैं, आप चाहे तो टर्म खत्म होने से पहले ही नए मॉडल पर अपग्रेड कर सकते हैं और आप लीस की समयावधि पूरी होने पर डिवाइस को अपने पास भी रख सकते हैं। कितने दिन का होने वाला है यह Lease Term! यह टर्म हर डिवाइस के लिए अलग अलग होने वाला है। iPhone और Apple Watch के लिए Lease की अवधि 24 महीन की होने वाली है , इसका मतलब है कि आप 2 साल के लिए इन डिवाइस को किराये पर ले सकते हैं। इसके अलावा Mac और iPad के लिए यह अवधि 36 महीने की होने वाली है। Enroll करने के लिए एक Soft Credit Check से गुजरना होगा, इसका मतलब है कि पूरी तरह से वेरीफिकेशन होने के बाद ही आपको यह सुविधा और इसका लाभ मिलने वाला है। यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Series लॉन्च होते ही धम्म करके गिरा Fold 7 और Flip 7 का दाम, देखें नई कीमत
Key topics in this update include Apple, 18 Series, and Foldable Phones.