Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Galaxy Z Fold 7: डिज़ाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Essential brief
Samsung ने हाल ही में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया है। अगर आप करीब 2 लाख रुपये खर्च कर नया फोल्डेबल खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि नया मॉडल पिछले साल के G
Key topics
Key facts
Highlights
Why it matters
Samsung ने हाल ही में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया है। अगर आप करीब 2 लाख रुपये खर्च कर नया फोल्डेबल खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि नया मॉडल पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले कितना अलग है। कंपनी ने इस बार डिजाइन, प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और बैटरी में कई बदलाव किए हैं, जबकि
Samsung ने हाल ही में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया है। अगर आप करीब 2 लाख रुपये खर्च कर नया फोल्डेबल खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि नया मॉडल पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले कितना अलग है। कंपनी ने इस बार डिजाइन, प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और बैटरी में कई बदलाव किए हैं, जबकि कैमरे के मामले में पुराना मॉडल अब भी मजबूत दावेदार बना हुआ है। आइए दोनों स्मार्टफोन की तुलना करते हैं। Survey Thank you for completing the survey! Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Galaxy Z Fold 7 डिज़ाइन और डिस्प्ले Samsung Galaxy Z Fold 8 का डिजाइन पहले की तुलना में ज्यादा कॉम्पैक्ट और हल्का बनाया गया है। नया मॉडल 201 ग्राम वजन के साथ आता है, जबकि Galaxy Z Fold 7 का वजन 215 ग्राम था। यानी नया फोन 14 ग्राम हल्का है। दोनों स्मार्टफोन IP48 रेटिंग, Wi-Fi 7, Samsung DeX और Ultra Wideband (UWB) सपोर्ट के साथ आते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है। वहीं Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसकी ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक जाती है। कवर स्क्रीन भी नए मॉडल में 6.5 इंच से घटकर 5.5 इंच कर दी गई है। प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर Galaxy Z Fold 8 में Samsung ने नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है, जबकि Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता था। सॉफ्टवेयर के मामले में भी नया फोन आगे है। Galaxy Z Fold 8, Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है, जबकि Galaxy Z Fold 7 को Android 16 आधारित One UI 8 के साथ लॉन्च किया गया था। कैमरा में किसका दबदबा? कैमरा दोनों फोन के बीच सबसे बड़ा अंतर है। Galaxy Z Fold 8 में इस बार डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन इसमें अब डेडिकेटेड टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलता। दूसरी ओर, Galaxy Z Fold 7 कैमरा विभाग में ज्यादा दमदार नजर आता है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 10MP टेलीफोटो सेंसर (3x ऑप्टिकल जूम) और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं और इनमें 16GB तक RAM मिलती है। बैटरी और चार्जिंग बैटरी के मामले में Galaxy Z Fold 8 को अपग्रेड मिला है। इसमें 4,800mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी मिलती थी। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार चार्जिंग टेक्नोलॉजी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए नए मॉडल में बैटरी क्षमता बढ़ने से लंबे बैकअप की उम्मीद की जा सकती है। भारत में कीमत भारत में Samsung Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं Galaxy Z Fold 7 को इसी 12GB + 256GB वेरिएंट में 1,74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी नया Galaxy Z Fold 8 अपने पिछले मॉडल की तुलना में 5,000 रुपये महंगा है। यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 vs Vivo T5x vs Realme P4 Power: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Key topics in this update include Samsung, Galaxy Z Fold 8, and Galaxy Z Fold 7.